Home छत्तीसगढ़ विश्व जल दिवस पर ग्रामवासियों ने ली शपथ

विश्व जल दिवस पर ग्रामवासियों ने ली शपथ

73
0
Spread the love

दुर्ग। आज 22 मार्च को स्वयं सेवी संस्था संगता सहभागी ग्रामीण विकास संस्थान के द्वारा ग्राम नारधा ब्लॉक धंमधा मे विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे उपस्थित ग्रामवासियों को जल को संरक्षित करने के उपाय बताये गए। हमे वर्षा का जल सोखता गड्ढा बनाकर संचित करने का तरीका बताया गया। किचन मे सबजी और आनाज को धोने के बाद जो पानी बचा होता है, उसे गमलों मे डाल कर उपयोग करने हेतु बताया गया। उपस्थित सभी ग्रामवासियों को जल के संरक्षण हेतु शपथ भी दिलवाकर कार्यक्रम संपन करवाया गया। संगता सहभागी ग्रामीण विकास संस्थान से प्रेम पाठक, धीरेन्द्र कश्यप, राजेश मिश्रा, बेबी साहू उपस्थित रहे।