Home छत्तीसगढ़ धौराभांठा के नवनिर्वाचित सरपंच विनय चंद्रकर ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से...

धौराभांठा के नवनिर्वाचित सरपंच विनय चंद्रकर ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से आत्मीय मुलाकात कर कि विभिन्न विषयों में चर्चा

91
0
Spread the love

पाटन। छत्तीसगढ़ के ऊर्जावान एवं लोकप्रिय उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी के पाटन प्रवास के दौरान ग्राम धौराभांठा के युवा सरपंच विनय चंद्राकर ने सौजन्य मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। धौराभांठा के नवनिर्वाचित सरपंच विनय चंद्राकर ने बजट 2025-26 को विकसित छत्तीसगढ़ का बजट कहते हुए उप मुख्यमंत्री जी के माध्यम से भाजपा सरकार का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान धौराभांठा के नवनिर्वाचित सरपंच विनय चंद्राकर को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने नवीन दायित्व के लिए बधाई भी दी। सरपंच चंद्राकर ने उप मुख्यमंत्री जी से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना एवं महतारी वंदन योजना से गांव में जो खुशियां बिखर रही हैं उनकी जानकारी भी दी साथ कहा कि हमने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी सभी ग्रामीणों को दे रहे हैं। भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना हम सभी जनप्रतिनिधियों का प्रथम दायित्व हैं।

आगे सरपंच चंद्राकर ने कहा कि पंच से लेकर आज पार्लियामेंट तक भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि विजयी हुए हैं। आज पूरा देश में विकास का कमल खिल रहा हैं। भाजपा सरकार में हर क्षेत्र एवं हर वर्ग का उन्नति, विकास एवं प्रगति हो रहा हैं। विकास की यह अविरल धारा भाजपा सरकार में तेज गति से प्रवाहित होती हैं। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के जनप्रिय सांसद विजय बघेल जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में निरंतर हम सब हर व्यक्ति व गांव का विकास कर रहे हैं। उनका मार्गदर्शन व सहयोग गांव के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा।