Home छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही संस्था कामगार फाउंडेशन ने...

जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही संस्था कामगार फाउंडेशन ने ग्राम पंचायत बरौल मे किया महिलाओ का सम्मान

26
0
Spread the love

सूरजपुर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर मे जल पहुचने हेतु छत्तीसगढ़ शासंन प्रतिज्ञा बढ़ है। इस मिशन मे हर घर की महिलाओ की भूमिका काफी मह्त्वपूर्ण है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही संस्था कामगार फाउंडेशन के द्वारा इसी भूमिका को ब्लॉक रामानुजनगर, ग्राम पंचायत बरौल की महिलाओ के साथ साझा किया गया।
कामगार फाउंडेशन से राजेश मिश्रा ने बताया कि विश्व महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाता है। महिला दिवस का दिन महिलाओं की समानता, अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। उपस्थित महिलाओं को पानी बचाने, स्वच्छता प्रबंधन, सोखता गड्ढा, अपशिष्ट जल प्रबंधन, महिलाओं की स्वास्थ्य आदि बातो पर चर्चा किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी महिलाओ का सम्मान किया गया। महिलाएं इस आयोजन से बहुत उत्साहित हुई। कार्यक्रम के दौरान कामगार फाउंडेशन से प्रेम पाठक, राजेश मिश्रा और देवेन्द्र उपस्थित रहे।