Home छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही संस्था संगता सहभागी ग्रामीण...

जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही संस्था संगता सहभागी ग्रामीण विकास संस्थान के द्वारा ग्राम पंचायत पंचदेवरी में हुआ महिलाओ का सम्मान

24
0
Spread the love

रायपुर। जल जीवन के अंतर्गत हर घर मे जल पहुचने हेतु छत्तीसगढ़ शासन प्रतिज्ञाबद्ध है।इस मिशन मे हर घर की महिलाओ की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही संस्था संगता सहभागी ग्रामीण विकास संस्थान के द्वारा इसी भूमिका को ग्राम पंचायत पंचदेवरी की महिलाओ के साथ साझा किया गया। संगता सहभागी ग्रामीण विकास संस्थान से धीरेन्द्र कश्यप ने बताया कि विश्व महिला दिवस को हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन समाज में महिलाओं की भूमिका, संघर्ष और सफलता को दर्शाता है। महिला दिवस का दिन महिलाओं की समानता, अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। उपस्थित महिलाओं को पानी बचाने, स्वच्छता प्रबंधन, सोखता गड्ढा,अपशिष्ट जल प्रबंधन, महिलाओं की स्वास्थ्य आदि बातो पर चर्चा किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी महिलाओ का सम्मान किया गया। महिलाएं इस आयोजन से बहुत उत्साहित हुई। कार्यक्रम के दौरान संगता सहभागी ग्रामीण विकास संस्थान से धीरेन्द्र कश्यप ,राजेश मिश्रा और देवेन्द्र उपस्थित रहे।