Home छत्तीसगढ़ सीमेंटीकरण के लिए महापौर ने किया भूमिपूजन

सीमेंटीकरण के लिए महापौर ने किया भूमिपूजन

101
0
Spread the love

बारिश की समस्या से निजात

रिसाली. रिसाली सेक्टर वार्ड क्र. 8 के सी ब्लाॅक क्वाटर के खाली जगहों में सीमेंटीकरण किया जाएगा। महापौर शशि सिन्हा समेत एमआईसी सद्स्यों ने भूमिपूजन किया। इस कार्य के लिए शशि सिन्हा ने महापौर नीधि से 5 लाख स्वीकृत की है।
महापौर ने बताया कि पार्षद चन्द्रभान सिंह ठाकुर ने यहां  के नागरिकों की समस्या को प्रमुखता से बताया था। दरअसल आवास पुराना होने के कारण सड़क की ऊचाई बढ़ गई है। यही वजह है कि सी ब्लाॅक में बारिश का पानी भर जाता है। इस वजह से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सीमेंटीकरण होने से समस्या से पूर्ण रूप से निजात मिलेगी। भूमिपूजन अवसर पर एमआईसी जहीर अब्बास, संजू नेताम, ममता यादव, परमेश्वर कुमार, चन्द्रप्रकाश सिंह, पार्षद चन्द्रभान सिंह ठाकुर, अनुप डे, जमुना ठाकुर आदि उपस्थित थे।

इन 5 ब्लाॅक का होगा सीमेंटीकरण
रिसाली सेक्टर 149, 148, 147, 151 और 142 सी ब्लाॅक में सीमेंटीकरण किया जाएगा। महापौर ने निर्देश दिए है कि सीमेंटीकरण वाले स्थान में पेड़ होने पर चबुतरा अवश्य बनाए।
——————