Home छत्तीसगढ़ बुद्ध भूमि कोसा नगर को दान में मिली 70 कुर्सियां

बुद्ध भूमि कोसा नगर को दान में मिली 70 कुर्सियां

67
0
Spread the love
भिलाई। बुद्ध भूमि कोसा नगर में 21 फरवरी की शाम विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान इस सामाजिक स्थल को 70 कुर्सियों के दान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया, वहीं सभी दानदाताओं का सम्मान किया गया। इसके साथ ही समाजसेवी अशोक धवले का अवतरण दिवस भी मनाया गया।
सर्वप्रथम तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर सामूहिक त्रिशरण पंचशील का पाठ किया गया। बौद्ध कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शेन्डे ने अपनी समिति के सदस्यों के साथ मिलकर पंचशील का दुपट्टा पहना कर और पुष्प गुच्छ भेंट कर अशोक धवले का अभिनंदन किया।
 भिमाई महिला मंडल अध्यक्ष दानशीला रामटेके ने अपनी समिति के सदस्यों के साथ सभी कुर्सी दानदाताओं का सम्मान किया। इनमें कुंदा अशोक धवले 25 चेयर, प्रेरणा उदय धाबर्डे 25 चेयर, स्नेह लता रंगारी 10 चेयर और शालिनी पुनाराम कांबले 10 चेयर दानदाताओं को पंचशील का दुपट्टा पहना कर और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में बौद्ध कल्याण समिति के संस्थापक सदस्य नेक राम रामटेके, दिग्विजय मेश्राम , राजकुमार मेश्राम तथा डॉ उदय धाबर्डे की गरिमामय  उपस्थिति रही।
बुद्ध भूमि कोसा नगर में लगातार कार्यक्रम कर लोगों को संगठित करने तथा बुद्ध भूमि के विकास एवं संरक्षण हेतु एक साथ मिलकर कार्य करने की नीति पर भी चर्चा हुई। आभार प्रदर्शन बौद्ध कल्याण समिति कोसा नगर के अध्यक्ष नरेंद्र शेन्डे ने किया।
इस अवसर पर बौद्ध कल्याण समिति के सदस्य ज्ञानचंद टेंभुर्णीकर, रंजू खोब्रागड़े, प्रीतेश पाटील, गीतेश्वरी रामटेके ,कोमल चंद्रिकापुरे, मंजूषा मेश्राम, सरिता चंद्रिकापुरे, विनीता भालेकर, मंगल रामटेके ,आशा सुखदेवे और माया ताई सुखदेवे आदि उपस्थित थे।