Home छत्तीसगढ़ माता व पिता की तरह कल्याण करते हैं भगवान शिव -मनीषा जगत...

माता व पिता की तरह कल्याण करते हैं भगवान शिव -मनीषा जगत के सिरमौर पूज्य महाराजश्री  भिलाई 03 जनवरी (समयदर्शन)। विश्व

147
0
Spread the love

प्रचार सर्मिति के अध्यक्ष संदीप खेमका

भिलाई 03 जनवरी (समयदर्शन)। विश्व जागृति मिशन के भिलाई मण्डल द्वारा आयोजित चार दिवसीय शिव ज्ञान गंगा महोत्सव में दूसरे दिवस के सायंकालीन को संबोधित करने के उपरान्त डोंगरगांव के विधायक श्री दलेश्वर साहू ने पूज्य महाराजश्री जी को इस्पात नगरी भिलाई आने पर उनका स्वागत करते हुए अभिन्नदन किया। व्यास पूजन में भिलाई मण्डल के महामंत्री श्री जय शंकर अग्रवाल के परिवार द्वारा सम्पन्न हुआ।

सत्संग में शामिल गुरु भक्तों एवं सत्संगप्रेमियों को बोलते हुए मनीषा जगत के सिरमौर पूज्य गुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज ने कहा कि माता और पिता की तरह कल्याण करते हैं हमारे भोले शंकर भगवान शिव। जब कोई भी दवा और दुआ काम नहीं करता है तब व्यक्ति महामृत्युंजय मंत्र का जाप करके खुद को कष्ट से निकाले। नित्य और निरंतन से रहने वाला ही सदाशिव है, भगवान शिव का कोई आकर ही नहीं है। संसार में जिस पर भी विपत्ति पड़ी, सबकी रक्षा करने के लिए भगवान शिव ही प्रकट हुए थे। विष पीने वाले भगवान शिव ने पूरे पृथ्वी को बचाने के लिए सभी देवताओं ने प्रार्थना की कि हे देवों के देव महादेव अब रक्षा करो सबका। भगवान शिव की पहचान ही शिवलिंग है। परमात्मा से प्यार करने वाले व्यक्ति सभी जगह मिठास ही बांटते हैं। शिवालय के ऊपर जलकुंभ है गंगा का प्रतीक, दर्शाता है भक्ति करने का, लगातार करना, बूंद बूंद करना, निरन्तर बैठकर भगवान की भक्ति करना। आज प्रवचन का दूसरा दिन है फिर भी करकड़ाती ठंड के बीच लोग उमड़ पड़े पंडाल के साइड में लगाए गए पर्दे खोलकर उनके बैठने के लिए कुर्सी लगाकर अतिरिक्त व्यवस्था की गई

श्री चमन लाल बंसल ने बताया कि शिव ज्ञान गंगा महोत्सव में हम सभी को ध्यान एवं योग गुरु तथा विश्व जागृति मिशन के उपाध्यक्ष डॉ अर्चिका दीदी जी का सान्निध्य आज प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी बताया कि रविवार को प्रातःकालीन सत्र के बाद बड़ी संख्या में गुरु मंत्र दीक्षा होगा तथा सायंकालीन सत्र (04.00 से 06.00 बजे तक) के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन होगा।