जीवन साहू/ समय दर्शन
बेमेतरा। साजा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेलतरा से टेढ़ी पहुंच मार्ग बहुत ज्यादा जर्जर हो चुका है। जिसके चलते कृषि कार्य करने वाले किसानों एवं आवागवन करने वाले व्यक्ति को गंभीर समस्या हो रही है।
आवागमन करने वाले व्यक्ति टेढ़ी जाना है तो, बेलतरा से बेलगांव, उरैहा के मार्ग से घूमते हुए टेढ़ी जाते हैं। इसका कारण है। इस मार्ग मे मोटरसाइकिल, साइकिल तो जा ही नहीं सकता है। पैदल जाना भी नामुमकिन हो गया है। जो कि किसान लोग बता रहा है। कृषि कार्य करने के लिए इस रोड में जाने के लिए मजदूर भी नहीं मिलते हैं।
कई किसान लोग बता रहे हैं। मजदूर इधर से चले जाते हैं मगर रास्ते को देखकर वापस आ जाते हैं। इस रोड में कई किसान बहुत ज्यादा परेशान है। भूखन लाल साहू, तेजराम साहू, नारद गोटिया, छत्रपाल गोटिया, टिकेश्वर गोटिया, सेवक गोटिया, जॉनी यादव, मौजू साहू, मनीराम साहू, हेमराम साहू, आदि किसान लोग बहुत ज्यादा परेशान है बेलतरा से टेढ़ी पहुंच मार्ग से। मैं छत्तीसगढ़ शासन से आग्रह करता हूं कि। इस मार्ग को बनवाना अति आवश्यक हो गया है। ध्यान पूर्वक निरीक्षण कराकर इस मार्ग को बहुत जल्द बनवाने की कृपा करेंगे।


