Home छत्तीसगढ़ शुष्क दिवस में जप्त की गई मध्यप्रदेश निर्मित मदिरा, आरोपी गिरफ्तार

शुष्क दिवस में जप्त की गई मध्यप्रदेश निर्मित मदिरा, आरोपी गिरफ्तार

70
0
Spread the love

स्वतंत्रता दिवस में 02 आरोपी अवैध मदिरा विक्रय करते हुए गिरफ्तार

आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता के निर्देश एवं कलेक्टर दुर्ग सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी के दिशा-निर्देश व सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।
आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2024 को गश्त के दौरान ग्राम .धौराभाटा थाना धमधा, जिला दुर्ग में अवैध शराब के धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी रोशन साहू पिता शांतिलाल साहू उम्र 24 वर्ष जाति तेली निवासी धौराभाटा, थाना-धमधा जिला दुर्ग के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में 46 नग पाव मध्यप्रदेश निर्मित गोवा स्प्रिट ऑफ स्मूथनेस गोवा व्हिस्की (नॉन ड्यूटी पेड) (कुल मात्रा 8.280 ब.ली.), जिसका अनुमानित बाजार मूल्य रूपये 5980/- शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार नेताम द्वारा विवेचना में लिया गया।
इसीप्रकार एक अन्य प्रकरण में गश्त के दौरान आरोपी मुरली सहानी पिता शिवनाथ सहानी, पता – शीतला मंदिर के पास केम्प 2, पुलिस थाना – छावनी के कब्जे से 35 नग मसाला पाव, जिसकी कुल मात्रा 6.3 बल्क लीटर, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य रूपये 3850 /- शराब तथा एक एक्टिवा स्कूटी CG 07 LJ 4251 , जिसका बाजार मूल्य लगभग 25000 है, जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सुप्रिया शर्मा के द्वारा विवेचना में लिया गया है।
इस प्रकरण में पंकज कुजूर सहायक जिला आबकारी अधिकारी, प्रियंक ठाकुर आबकारी उप निरीक्षक, दया राम गोटे, प्रहलाद सिंग राजपूत आबकारी मुख्य आरक्षक