Home छत्तीसगढ़ भूतेश्वरनाथ में रही श्रद्धालुओ की ऐतिहासिक भीड़, पुलिस की चाक चौबंध व्यवस्था,जगह...

भूतेश्वरनाथ में रही श्रद्धालुओ की ऐतिहासिक भीड़, पुलिस की चाक चौबंध व्यवस्था,जगह जगह बनाए पार्किंग

49
0
Spread the love
गरियाबंद। नगर से दो किलोमीटर दूर स्थापित स्वयं भू भूतेश्वर धाम में की ख्याति वर्ष प्रतिवर्षनुसार बढ़ते ही जा रहा है साथ ही इनके दर्शन के लिए राज्य भर से श्रद्धालुओ की संख्या भी हर वर्ष बढ़ते ही जा रहा है।इसी तरह आज चौथे रविवार को बड़े वाहन दो पहिया वाहन पैदल यात्री और कांवरिया लोगो की ऐतिहासिक भीड़ देखते ही बन रहा था।लोगो इस वर्ष भी श्री भोले शंकर के अनुयायियों ने नगर सहित राजिम से लेकर गरियाबंद तक जगह जगह भंडारे का आयोजन कर भगवान  भूतेश्वर नाथ में आए श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन रखा था।श्रवणमास के चारो सप्ताह विशाल भंडारा का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया जाता है प्रत्येक रविवार को सुबह से ही समिति के सदस्य अपने अपने कार्य में लग जाते है और स्वयं पुलाव और चना की सब्जी बना कर आए कावाड़ियो बाहर से आए श्रद्धालुओं को वितरित करते है, लगातार हर वर्ष है। सप्ताह भर लाखो आठ श्रद्धालु इस भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते है।वही रविवार को भूतेश्वर नाथ बाबा के दर्शन के लिए लगभग बीस हजार चार पहिया छै पहिया वाहन में दर्शनार्थी आए हुए थे,इसके अलावा हजारों की संख्या में मोटरसाइकल देखने को मिला साथ ही रविवार को लगभग डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं का आना जाना हुआ।इसी भीड़ के पूर्वानुमान के चलते जिले वरिष्ट पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के निर्देश में सिटी कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश यादव रविवार सुबह से ही यातायात व्यवस्था शांति व्यवस्था और सुगम वाहन पार्किंग के लिए डटे रहे,इस बेकाबू भीड़ के नियंत्रण के लिए रविवार को नगर के गांधी मैदान,ग्राम पारागांव मैदान ,पारागांव के स्कूल मैदान के साथ भूतेश्वर के मैदान में लगभग बीस हजार वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था किया गया ,तब कही जाकर लोगो के साथ वाहनों की व्यवस्था बनाया जा सका।इस बेकाबू भीड़ के चलते गरियाबंद से राजिम तक पूरा दिन वाहनों की कतार दिखी।