Home छत्तीसगढ़ श्रीराम मंदिर पदुमतरा से कल निकलेगी महाकाल पालकी यात्रा

श्रीराम मंदिर पदुमतरा से कल निकलेगी महाकाल पालकी यात्रा

117
0
Spread the love

राजनांदगांव। श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति एवं समस्त ग्रामवासी पदुमतरा के द्वारा पवित्र पावन सावन मास में बाबा महाकाल की पालकी यात्रा कल दिनांक 11 अगस्त रविवार को निकाली जाएगी। श्री राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने बताया कि सुबह 11 बजे वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा, उसके बाद दोपहर 12 बजे श्री राम मंदिर प्रारंभ से पालकी शोभायात्रा प्रारंभ होकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए होते हुए मंदिर में समापन किया जाएगा। गांव में पहली बार निकल रही पालकी यात्रा को लेकर शिव भक्तों में अपार उत्साह देखा जा रहा है। महाकाल भक्त इसकी तैयारी में जुट गए हैं। श्री राम मंदिर समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने क्षेत्रवासियों व समस्त ग्रामवासियों से यात्रा में शामिल होने की अपील की है।