Home देश झारखंड के चक्रधरपुर में हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त, 14 कोच पटरी से उतरे-...

झारखंड के चक्रधरपुर में हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त, 14 कोच पटरी से उतरे- 2 लोगों की मौत

127
0
Spread the love

झारखंड. झारखंड के चक्रधरपुर में पहले से डिरेल एक मालगाड़ी से मुंबई हावड़ा मेल आकर टकरा गई. इस हादसे में ट्रेन की 14 बोगियां पटरी से उतरी हैं. हादसे में 20 यात्रियों के घायल होने की खबर है. यह हादसा राजखरसवां और बड़ाबाम्बो के बीच हुआ है.

रेलवे ने बताया कि चक्रधरपुर डिवीजन में राजखरसवान वेस्ट आउटर और बाराबांबू के बीच चक्रधरपुर के पास सुबह करीब 3:45 बजे ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-CSMT एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. ARME स्टाफ और ADRM CKP के साथ मौके पर मौजूद हैं. 6 लोगों के घायल होने की आधिकारिक पुष्टी हैं. रेलवे मेडिकल टीम ने सभी को प्राथमिक उपचार दिया है.

पटरी से उतरे 13 से 14 डिब्बे
मुंबई-हावड़ा मेल के 13 से 14 डिब्बे बड़ाबाम्बू के पास पटरी से उतर गए. दुर्घटना में 20 यात्री घायल हो गए और उन्हें बड़ाबाम्बू में चिकित्सा सहायता प्रदान की गई. उन्हें अब बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है. एसईआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी.

स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि रेल दुर्घटना सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां ब्लॉक के पोटोबेड़ा में हुई. दुर्घटना में मुंबई-हावड़ा मेल और एक मालगाड़ी शामिल हैं. घायल लोगों का आकलन चल रहा है.

रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए

टाटानगर
06572290324

RECOMMENDED STORIES

चक्रधरपुर
06587238072

राउरकेला
06612501072, 06612500244

हावड़ा
9433357920, 03326382217

इस महीने कई ट्रेन हादसे
इस महीने ट्रेन के पटरी से उतरने की कई घटनाएं सामने आई हैं. 18 जुलाई को उत्तर प्रदेश के गोंडा में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की कई बोगियों के पटरी से उतर जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 लोग घायल हो गए. कुछ दिन बाद लखनऊ से दिल्ली जा रही एक मालगाड़ी अमरोहा रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई, जिससे दिल्ली-लखनऊ रेल लाइन बाधित हो गई. हालांकि, किसी की जान जाने या घायल होने की सूचना नहीं है.