दुर्ग। जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे जल संरक्षण पखवाड़े के दौरान कार्यरत संस्था संगता सहभागी ग्रामीण विकास संस्थान के द्वारा ग्राम पंचायत रूह्वह्म्द्वह्वठ्ठस्रड्ड मे शासकीय स्कूल मे बच्चों के मध्य चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सभी ने जल से होने वाली बीमारियों के बारे मे जानकारी दी गई। जल को उबालकर पीने हेतु कहा गया।वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया ।जल संरक्षण, जल बचाओ, जल के महत्व की जनकारी दिया गया। उत्कृष्ट चित्रों को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम मे विद्यालय के छात्र शिक्षक प्रधान अध्यापक और संस्था से बेबी साहू, राजेश मिश्रा उपस्थित थे।
Home छत्तीसगढ़ संगता सहभागी ग्रामीण विकास संस्थान के द्वारा चित्रकारी प्रतियोगिता के द्वारा समझाया...


