Home छत्तीसगढ़ स्टेशन पारा अंडर ब्रिज का कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधीश

स्टेशन पारा अंडर ब्रिज का कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधीश

150
0
Spread the love

राजनांदगांव। स्टेशन पारा अंडर ब्रिज में कुछ दिनों से कार्य बंद होने पर स्टेशन पारा अंडर ब्रिज का कार्य का निरीक्षण करने पहंुचे जिलाधीश संजय अग्रवाल से ब्लाक अध्यक्ष व पार्षद प्रतिनिधि आसिफ अली ने स्टेशन पारा में पानी की समस्या को लेकर अवगत कराया। विगत दिनों पानी की समस्या से वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था और आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। जिलाधीश ने अधिकारियों को निर्देशित कर समस्या का समाधान करने कहा और कार्य को निरंतर जारी रखने कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, निगम आयुक्त, शहर उत्तर ब्लाक अध्यक्ष व पार्षद प्रतिनिधि आसिफ अली निगम के इंजीनियर, रेल्वे के अधिकारी एवं इंजीनियर उपस्थित थे।