Home छत्तीसगढ़ वर्षो से मांग कर रहे पंचायत सचिवों को जल्द मिलेगा उनका हक,...

वर्षो से मांग कर रहे पंचायत सचिवों को जल्द मिलेगा उनका हक, साय सरकार ने ली पंचायत सचिवों की सुध

680
0
Spread the love

मोदी की गारंटी के सारे वादों को पूरा करना हमारा कत्र्तव्य- साय
सीएम हुए पंचायत सचिव संघ के सम्मान समारोह में शामिल

भानू प्रताप साहू

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में पंचायत सचिव दिवस के अवसर पर प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिवों का सम्मान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम विकास में सचिव की भूमिका महती होती है क्योंकि एक ग्राम पंचायत का सबसे बड़ा अधिकारी सचिव ही होता है। इसलिए सभी पंचायत सचिव अपने कत्र्तव्यों का शुद्ध अंत:करण से पालन करते हुए ग्रामीण विकास में सहभागी बने। आगे मुख्यमंत्री साय नक कहा कि सरकार पंचायत सचिवों के हितों का पूरा ध्यान रखती है। सरकार बनते ही पंचायत सचिवों की अपेक्षाओं को पूरा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश पंचायत सचिव संघ द्वारा शासकीयकरण की मांग को पूरा किया जाएगा। इसके क्रियान्वयन के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा पर संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार गजमाला से किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं भी 5 साल पंच और निर्विरोध सरपंच रहकर जनता की सेवा की है। उन्होंने बताया कि देश का विकास पंचायतों में निहित है और केंद्र या राज्य सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पंचायतों के माध्यम से ही होता है। सरपंच और सचिव के हाथों में ग्राम के विकास की चाबी होती है। मुख्यमंत्री ने पंचायत त सचिवों से अच्छा कार्य करने का संकल्प लेने कहा।

साय सरकार ने मोदी की गारंटी को किया पूरा
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने किया है। साय सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा किया। सरकार बनते ही पंचायत सचिवों के एरियर्स की राशि का भुगतान किया गया और हड़ताल अवधि के 55 दिनों की राशि का भी भुगतान किया गया। कार्यक्रम में महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दुर्ग सांसद विजय बघेल व पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैंकरा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सचिवों के माध्यम से ही होता है। उन्होंने सचिवों की प्रशंसा करते हुए उनसे और भी अच्छा कार्य करने का संकल्प लेने की अपील की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और छोटी सी अवधि में ही मुख्यमंत्री द्वारा अनेक घोषणाओं को पूरा करने के लिए उनकी सराहना की।
00000000000000000000000000