Home छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार में विद्युत विभाग के अधिकारी हैं मस्त, जनता है त्रस्त...

भाजपा सरकार में विद्युत विभाग के अधिकारी हैं मस्त, जनता है त्रस्त : सूर्यकांत जैन

136
0
Spread the love

राजनांदगांव। राज्य भाजपा सरकार के गलत नीतियों के चलते राज्य में विद्युत आपूर्ति सरप्लस होने के बावजूद विद्युत दर में बेतहाशा वृद्धि की गयी है तथा प्रदेशभर में बार-बार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से प्रदेश की आम जनता एवं किसान, और छात्र परेशान है। विद्युत दरों में हुयी बेतहाशा बढ़ोत्तरी व अघोषित विद्युत कटौती को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 8 जुलाई 2024, दिन-सोमवार को प्रदेश के समस्त मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया गया है।
शहर दक्षिण ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन बताया कि शहर के विद्युत कार्यालय के सामने प्रातः 10.30 बजे से शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना-प्रदर्शन के माध्यम से राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बढाये गये विद्युत दर को वापस लिये जाने व प्रदेश में हो रही अघोषित विद्युत कटौती बंद कर प्रदेश की आमजनता सहित किसान भाईयों को राहत पहुंचाये जाने की मांग की जायेगी। शहर दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने कहा कि 8 जुलाई 2024, दिन-सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से शहर जिला कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष, महापौर, स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक-पूर्व प्रत्याशी-पूर्व विधायकों, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्यों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पार्षद गण, पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन-प्रकोष्ठ-विभाग के ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगरीय निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शहर के समस्त कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन में शामिल होकर जनता की आवाज बुलंद करने से की अपील ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने की।