Home खेल 5वीं जूनियर बालक बालिका राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग शुभारंभ

5वीं जूनियर बालक बालिका राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग शुभारंभ

41
0
Spread the love

राजनांदगांव। हॉकी छत्तीसगढ़ व जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के संयुक्त तत्वधान में जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ श्रीमती हेमा देशमुख महापौर नगर पालिका निगम राजनांदगांव के मुख्य आतिथ्य, रूबीना अंजूब अल्वी समाजसेवी अध्यक्षता और फिरोज अंसारी, छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष, सुश्री ऑशा थॉमस छत्तीसगढ हॉकी संघ की कोषाध्यक्ष, नीलम जैन, शिवनारायाण धकेता जिला हॉकी संघ के सचिव, भुषण सॉव, गणेश प्रसाद शर्मा, रामअवतार जोशी, रणविजय प्रताप सिंह, महेन्द्र ठाकुर, मृणाल चौबे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी, सुश्री अनिशा साहू सहित आयोजन समिति के सचिव अनुराज श्रीवास्तव एवं अन्य वरिष्ठ हॉकी खिलाडियों व सदस्यो की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने आयोजन समिति को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गौरव कि बात है राजनांदगांव खेल के लिए प्रसिद्ध है, हॉकी यहां का मुख्य खेल है, जो देशभर में जाना व खेला जाता है। दृढ़ इच्छा शक्ति होने से बड़े से बड़े कार्य भी सफलता प्राप्त करते है। राजनांदगांव हमेशा हॉकी के क्षेत्र में अग्रणीय रहा है, यहां अन्य खेलों को भी यहां महत्व मिलता है। हॉकी में भी राजनांदगांव से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी निकल रहे है तथा आगे भी इसी तरह यहां से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलते रहे एैसा मैं कामना करती हूॅ।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राज्य हज कमेटी की सदस्य समाजसेविका श्रीमती रूबीना अंजुम अल्वी ने अपने उद्धबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन से दुरूस्त क्षेत्रों में भी हॉकी को बढ़ावा मिल रहा है। जिससे प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। इस स्पर्धा से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगें।
इस अवसर छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि सभी खिलाड़ी अपने खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगे बढे।
इस अवसर पर अतिथियों का पुष्प-माला व पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत भी किया गया अतिथियों ने मैदान में पहुचकर प्रतिभागी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया।
संस्कारधानी एवं देश में हॉकी के नर्सरी के नाम से पहचान बना चुके छत्तीसगढ़ की खेल राजधानी राजनांदगांव के अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आज से प्रारंभ हुई 5वीं जूनियर बालक-बालिकाओं की हॉकी प्रतियोगिता 24 जून 2024 से 28 जून 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। स्पर्धा के पहले दिन बालिका वर्ग में प्रातः से खेले गए मैच में हॉकी रायगढ़ ने स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर को 4-1 गोलों से पराजित करते हुए विजयी अभियान प्रारंभ किया। हॉकी रायगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के 9वें मिनट, 27वें मिनट व 57वें मिनट कनक महेश्वरी ने 3 गोल, काजल यादव ने 1 गोल, व रायपुर की ओर से एक मात्र गोल शैली सोनी ने किया। बालिका वर्ग में खेले गए आज दूसरे मैच में हॉकी दुर्ग ने जांजगीर चांपा को 4-0 गोल से पराजित किया। हॉकी दुर्ग ने शुरूवाती समय में ही मैच के 2रे मिनट में ही गोल करते हुए मैच 1-0 गोल की बढत बनाई हुई थी। हॉकी दुर्ग ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते करते हुए हॉकी दुर्ग की ओर से मैच के 27वें मिनट, 33वें मिनट और 47वें मिनट में गौरी देवांगन, भुमिका वर्मा ने 1-1 गोल, वहीं अक्शा प्रवीन ने 2 गोल किया। बालिका वर्ग में खेले गए तीसरे मैच में हॉकी बिलासपुर ने एकतरफे मुकाबले में हॉकी बेमेतरा को 21-0 गोलों से पराजित किया। हॉकी बिलासपुर की ओर से जन्हावी यादव ने 8 गोल मधु सिदार ने 4 गोल अंजली बंजारे ने 3 गोल और मेमतेश्वरी लहरे, डॉली निषाद ने 2-2 और अक्षिता अहूजा, दामिनी खुसरो ने 1-1 गोल किए। स्पर्धा के पहले ही हॉकी बिलासपुर की टीम ने सर्वाधिक गोल किया है।
अपरांह में खेले गए बालक वर्ग में पहला मैच हॉकी धमतरी विरूद्ध हॉकी बिलासपुर के मध्य खेला गया। हॉकी धमतरी ने एकतरफे मुकाबले में 11-0 गोल से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया हॉकी धमतरी की ओर से सन्नी यादव ने 5 गोल, अभिषेक और पियुष ने 2-2 गोल व आदर्शा और नमन देवांगन ने 1-1 गोल किया। वहीं बिलासपुर की ओर से किसी ने एक भी गोल नहीं कर पाई थी। बालक वर्ग के आज दुसरे मैच में हॉकी कबीरधाम ने हॉकी बेमेतरा को 3-1 गोल से पराजित हॉकी कबीरधाम की ओर से शैलेन्द्र कुमार ने 2 गोल व कप्तान निलम टेकम ने 1 गोल किया। वहीं हॉकी बेमतरा की ओर एक मात्र गोल भुपेश पात्रे ने किया। तीसरे खेले गए मैच में हॉकी रायगढ़ ने हॉकी दंतेवाडा को 7-0 गोलों से पराजित किया। हॉकी रायगढ़ ही ओर से अंकित कुमार ने 2 गोल मुक्ति कुजूर ने 3 गोल, नीरज सिंह व आंनद मिंज ने 1-1 गोल किया। चौथा व उद्धाघाटन मैच जांजगीर चांपा विरूद्ध महासमंुद के मध्य खेला गया। दोनों ही टीमों मध्य बढ़ा ही रोमंचकारी मैच दर्शकों को देखने को मिला। दोनों ही टीम हॉकी जांजगीर-चांपा ने मैच के शुरूआत में ही 13वें मिनट में सौरभ सोनवान ने गोल कर 1 गोल बढत बनाई हुई थी, जिसे हॉकी महासमुंद के चन्द्रशेखर यादव ने मैच 34वें मिनट में गोल करते हुए 1-1 गोल की बराबरी कर ली थी मैच तीसरे मटर मे कोई दोनों ही टीम कोई गोल नही कर पाई, लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में जांजगीर चांपा सौरभ सोनवान के गोल से स्कोर 2-1 का रह गया और यह मैच जांजगीर चांपा ने 2-1 गोल से जीत दर्ज की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से आशोक मेहरा, अमित माथुर, शकिल अहमद, सचिन खोब्रागढे, अभिनव मिश्रा, खेमराज सिन्हा, आशीष सिन्हा, खुशाल यादव, जितेन्द्र मेवाड रायगढ से, अभिषेक स्वर्णकर, आशोक नांगवंशी, दीपक यादव, भगवत यादव, चंदन भारद्धाज, प्रिंस भाटिया, शिवा चौबे, अजय झा, योगेश द्विवेदी, छोटे लाल, किशोर धीवर अंपायर मैनेजर एम रवि रॉव, टूर्नामेंट डायरेक्टर मनीष, आनंद, दुर्गेश सहित वरिष्ठ खिलाडी उपस्थित थे।