Home छत्तीसगढ़ उत्कल समाज ने किया जगन्नाथ स्वामी जी का देव स्नान

उत्कल समाज ने किया जगन्नाथ स्वामी जी का देव स्नान

101
0
Spread the love

राजनांदगांव। घासी उत्कल समाज द्वारा आगामी रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसी तारतम्य में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी का आज देव स्नान कराया गया। रथ यात्रा की अन्य तैयारियां भी युद्धस्तर पर जारी है।
उत्कल घासी समाज एवं जगन्नाथ समिति के संरक्षक गोलू नायक ने उक्ताशय की जानकारी बताया कि, आगामी 7 जुलाई को उत्कल घासी समाज एवं जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के तत्वाधान में नगर में निकाले जाने वाली रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर है। इसी तारतम्य में पखवाड़े भर पहले भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी का आज देव स्नान कराया गया। इसके बाद जैसे-जैसे रथ यात्रा की घड़ी नजदीक आती जायेगी, अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी समय-समय पर और पूरे विधि-विधान से संपन्न कराये जायेंगे। रथ यात्रा को निकलने में लगभग पखवाड़े भर का समय शेष है। ऐसे में रथ यात्रा की तैयारियां समय दर समय रफ्तार पकड़ती जा रही है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण हो चुकी है और जो तैयारियां शेष रह गई है उन्हें भी समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जायेगा। आगे उन्होंने बताया कि, इस बहुप्रतिक्षित रथ यात्रा को लेकर घासी उत्कल समाज सहित पूरे नगर में हर्ष का माहौल है। घासी उत्कल समाज ने सभी सामाजिक बंधुओं और नगर के सभी धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में रथ यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
उक्त कार्यक्रम में शीला सोनी, श्याम नायक, सतीश सोनी, सुनील सोनी, संदीप सोनी, कान्हा सोनी, सतीश सोनी, शीतल नाग, लकी बघेल, डॉली बघेल, ममता सोनी, नीतू सोनी, रोशन पात्रे आदि समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।