Home राजनीति राहुल गांधी ने रायबरेली से दाखिल क‍िया नामांकन…

राहुल गांधी ने रायबरेली से दाखिल क‍िया नामांकन…

40
0
Spread the love

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे। बता दें, बीजेपी रायबरेली लोकसभा सीट से दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। द‍िनेश प्रताप ने भी शुक्रवार को अपना नामांकन भर द‍िया है।

रायबरेली लोकसभा सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है। सबसे पहले 1952 (और फिर 1958 में भी) में फिरोज गांधी ने चुनाव लड़ा और जीते। फिरोज गांधी के निधन के बाद 1967 में इंदिरा गांधी ने यहां से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। 2004 में इंदिरा गांधी की बहू सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा और पांच बार सांसद चुनी गईं। अब सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी इस विरासत को संभालने जा रहे हैं। यहां आखिरी बार भाजपा ने 1998 में जीत दर्ज की थी, तब अशोक सिंह प्रत्याशी बनाए गए थे।

भाजपा के स्थानीय नेता अशोक सिंह ने 1996 और 1998 में लगातार दो चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को पटखनी दी। 1999 में गांधी परिवार के सहयोगी सतीश शर्मा ने यहां पर कांग्रेस की वापसी कराई। 2004 में सोनिया गांधी ने इस सीट से कांग्रेस की कमान संभाली और उसके बाद से लगातार 2019 तक यहां से जीत का सिलसिला जारी रखा। हालांकि, इस बार उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया और राज्यसभा की राह चुनी। अब पार्टी ने राहुल गांधी को रायबरेली से प्रत्याशी घोषित किया है।