Sports

महिला खिलाड़ी मिताली राज टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय, रोहित-विराट को पीछे छोड़ा

समय दर्शन:- मिताली राज टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गईं हैं। मिताली ने वेस्टइंडीज में खेले जा रहे महिला टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 56 रन की पारी खेली थी। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। उनके अब 84 टी-20 में 2232 रन हो गए हैं। रोहित के 87 टी-20 में 2207 रन हैं। मिताली के रन बनाने का औसत भी रोहित से ज्यादा है। उन्होंने 37.20 की औसत से बनाए हैं। वहीं, रोहित का रन बनाने का औसत 33.43 रन है। विराट कोहली ने 62 मैच में 48.88 की औसत से 2102 रन बनाए हैं। उनका हाइएस्ट नाबाद 90 रन है।

महिला टी-20 में मिताली ने सबसे ज्यादा 37.20 की औसत से रन बनाए

टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम है। सूजी ने 106 मैट में 30.84 की औसत से 2961 रन बनाए हैं। उनका हाइएस्ट 124* रन है। उनके नाम एक शतक और 20 अर्धशतक हैं।

महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने में मिताली शीर्ष पर हैं। इस मामले में सूजी 5वें नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की स्टेफनी रॉक्सनन टेलर हैं। उन्होंने 89 मैच में 36.86 की औसत से 2691 रन बनाए हैं।

पुरुष टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के नाम है। गुप्टिल ने 75 मैच में 34.40 की औसत से 2271 रन बनाए हैं। दो शतक लगाने वाले गुप्टिल का हाइएस्ट 105 रन है। रोहित दूसरे नंबर पर हैं।

महिला टी-20 में अब तक सिर्फ सात खिलाड़ियों ने शतक लगाए हैं। इनमें टॉप-5 स्कोरर में शामिल सूजी बेट्स और मेघन लेनिंग ही शतक लगा पाईं हैं। सबसे ज्यादा 20-20 अर्धशतक सूजी और स्टेफनी ने लगाए हैं। मिताली के नाम 16 अर्धशतक हैं।

मिताली महिला टी-20 की टॉप स्कोरर्स की लिस्ट में अभी पांचवें नंबर पर हैं। वे चौथे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया की मेघन लेनिंग से महज 14 रन दूर हैं। मिताली यदि 15 नवंबर को आयरलैंड के खिलाफ 15 रन बना लेती हैं तो लेनिंग को पीछे छोड़ देंगी।

                                    महिला टी-20 की टॉप-5 बल्लेबाज

खिलाड़ी सूजी बेट्स स्टेफनी टेलर चार्लोट एडवर्ड्स मेघन लेनिंग मिताली राज
देश न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया भारत
मैच
106
89 95 82 84
पारी 103 88 93 79 79
नाबाद 7 15 14 13 19
रन 2961 2691 2605 2246 2232
हाइएस्ट 124* 90 92* 126 97*
औसत 30.84 36.86 32.97 34.03 37.20

                                          पुरुष टी-20 के टॉप-5 बल्लेबाज

खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल रोहित शर्मा शोएब मलिक ब्रेंडन मैकुलम विराट कोहली
देश न्यूजीलैंड भारत पाकिस्तान न्यूजीलैंड भारत
मैच 75 87 108 71 62
पारी 73 80 101 70 58
नाबाद 7 14 30 10 15
रन 2271 2207 2190 2140 2102
हाइएस्ट 105 118 75 123 90*
औसत 34.40 33.43 30.84 35.66 48.88

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *