Sports

विश्व कप शूटिंग: भारत को मिला दूसरा स्वर्ण

आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में भारत को मिला दूसरा गोल्ड. 16 साल की मनु भाकर ने महिलाओ की 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण पदक।

मैक्सिको के ग्वादलहारा में टल रही आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियो का शानदार प्रदर्शन कल भी देखने को मिला। महिलाओ की 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत की 16 वर्षीय मनु भाकर ने स्वर्ण जीतने में सफलता पाई। प्रतियोगिता में भारत का ये दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले शनिवार को शहजर रिजवी ने पुरुषो की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण जीता था। मनु ने 237.5 अंको के साथ स्वर्ण पर निशाना साधा।

उन्होने मैक्सिको की एलेज़ान्ड्रा को मामली अंतर से पीछे छोड़ा। पुरुषो की 10 मीटर एयर राइफल में भारत को कांस्य पदक हासिल हुआ है। भारत के रवि कुमार ने 226.4 अंको के साथ तीसरा स्थान हासिल कर देश के लिए कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई। इस स्पर्धा का स्वर्ण हंगरी के पेनी इस्टावान ने और रजत ऑस्ट्रिया के अलेक्जेंडर श्मिर्ल ने जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *