मुंबई.टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की शादी के दूसरे रिसेप्शन के अगले दिन एक और इंडियन क्रिकेटर मैरिड क्लब में शामिल हो गया। टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बड़े भाई और IPL टीम मुंबई इंडियन्स के मेंबर क्रुणाल पंड्या ने बुधवार (27 दिसंबर) को मुंबई की पंखुड़ी शर्मा के साथ शादी कर ली। ये शादी मुंबई के फाइव स्टार होटल JW मैरियट होटल में हुई। जिसमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के अलावा कई क्रिकेटर मौजूद रहे। बुधवार रात होगा रिसेप्शन…
– क्रुणाल पंड्या और पंखुड़ी की रिंग सेरेमनी बुधवार सुबह हुई। इसके बाद धूमधाम से शादी का फंक्शन हुआ।
– बड़े भाई की शादी में हार्दिक पंड्या ने जमकर मस्ती की। दोनों भाइयों ने अलग-अलग गानों पर खूब डांस किया।
– इस शादी का रिसेप्शन बुधवार रात को मैरियट होटल में होगा। जिसमें टीम इंडिया के कई क्रिकेटर्स के पहुंचने की संभावना है।
विश करने पहुंचे सचिन
– क्रुणाल की शादी के इस फंक्शन में सचिन तेंडुलकर और किरण मोरे समेत कई क्रिकेटर्स भी पहुंचे।
