इससे पहले मार्च में जीएसटी कलेक्शन 1.06 लाख करोड़ रुपए रहा था
जीएसटी लागू होने के बाद 5वीं बार 1 लाख करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन
अप्रैल में 72.13 लाख जीएसटीआर-3बी (मार्च महीने के रिटर्न) भरे गए
नई दिल्ली. अप्रैल में सरकार को गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) से 1.13 लाख करोड़ रुपए मिले हैं। यह अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन है। पिछला रिकॉर्ड इसी साल मार्च महीने का है। तब जीएसटी से 1.06 लाख करोड़ रुपए मिले थे। जुलाई 2017 में जीएसटी लागू हुआ था।
अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन
टैक्स कलेक्शन (रुपए करोड़)
सीजीएसटी 21,163
एसजीएसटी 28,801
आईजीएसटी 54,733
सेस 9,168
कुल 1,13,865
एक साल में 10% बढ़ा कलेक्शन
पिछले साल अप्रैल में 1,03,459 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था। यह पहली बार था जब आंकड़ा 1 लाख के ऊपर पहुंचा था। अप्रैल 2018 के मुकाबले इस साल अप्रैल में कलेक्शन 10.05% बढ़ा है। अब तक 5 बार जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपए या इससे ऊपर पहुंचा है।
1 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन कब-कब हुआ ?
महीना जीएसटी कलेक्शन (रुपए करोड़)
अप्रैल 2018 1.03 लाख
अक्टूबर 2018 1 लाख
जनवरी 2019 1.02 लाख
जनवरी 2019 1.06 लाख
जनवरी 2019 1.13 लाख
