हिरोशिमा में परमाणु हमले की आज 73वीं बरसी है, एक समारोह में मृतकों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निशस्त्रीकरण की उम्मीदों के बीच विश्व से परमाणु हथियारों को खत्म करने का आह्वान किया गया।

हिरोशिमा में परमाणु हमले की आज 73वीं बरसी है। दुनिया भर में आज के दिन उस हमले में मारे गए लोगों को याद किया जा रहा है। साथ ही विश्व भर के लोग उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को खत्म करने की कोशिशों के बीच इन महाविनाशक हथियारों को खत्म करने का भी आह्वान कर रहे हैं। हिरोशिमा के महापौर कजुमी मत्सुई ने अपने शांति संदेश में दुनिया भर में इस विषय को लेकर बनाई जा रही उदासीन नीतियों पर चिंता व्यक्त की, साथ ही वैश्विक सुरक्षा के लिये परमाणु प्रतिरोधी विचारों पर दुनिया भर को चेताया है। समारोह में शामिल जापान के प्रधान मंत्री शिन्जो आबे ने कहा कि परमाणु और गैर-परमाणु देशों के बीच मतभेद बढ़ रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस अंतर कम करने का संकल्प लिया।
