अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बीच फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में शिखर वार्ता हुई। ट्रंप ने जहां रूस के साथ अभूतपूर्व संबंधों की बात कही वहीं पुतिन ने कहा दुनिया भर के विवादों को मिटाने का यही उचित समय है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में पहली शिखर वार्ता की। दोनों नेताओं ने हेलसिंकी के प्रेजिडेंशियल पैलेस में द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बात की। मुलाक़ात के दौरान ट्रंप ने पुतिन को फीफा विश्व कप के सफल आयोजन पर बधाई दी। इस मुलाकात के दौरान दोनों राष्ट्रपति के बीच ईरान, सीरिया, अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप और यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। दोनों नेताओं के बीच यह पहली औपचारिक वार्ता है।

