जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती मंत्रिमंडल का महत्वपूण फेरबदल आज, भाजपा के कविंद्र गुप्ता होंगे नए उप मुख्यमंत्री, नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण आज दोपहर 12

जम्मू-कश्मीर की महबूबा सरकार के मंत्रीमंडल में आज फेरबदल होना है। इस प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गठबंधन सरकार में सहयोगी भाजपा की ओर से इस फेरबदल में कुछ नए चेहरे शामिल किये जा सकते है। भाजपा नेता निर्मल सिंह ने राज्य के उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के कविंद्र गुप्ता अब राज्य के नए उप मुख्यमंत्री होंगे। राज्यपाल एन.एन. वोहरा दोपहर 12 बजे कन्वैंशन सैंटर में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
