देश के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ लाए गए महाभियोग को लेकर उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने शुरू की संविधान विशेषज्ञों और कानून के जानकारों के साथ अनौपचारिक परामर्श की प्रक्रिया। सात राजनैतिक दलों के सदस्यों ने मुख्यन्यायाधीश के खिलाफ दिया है महाभियोग का प्रस्ताव।
उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ सात विपक्षी दलों के महाभियोग प्रस्ताव लाने के बाद राज्य सभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस मामले में संविधान विशेषज्ञों से मशविरा किया है। सूत्रों के मुताबिक उपराष्ट्रपति ने कल एटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल और कई अन्य विधि विशेषग्यों से बातचीत की।
मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाए जाने के मसले पर नायडू संविधान विशेषज्ञों तथा कानून के जानकारों से बातचीत कर उनकी राय जान रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस के नेतृत्व में सात विपक्षी दलों के सांसदों ने मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग लाने के लिए उपराष्ट्रपति को नोटिस सौंपा था।
