तीन अफ्रीकी देशों के दौरे के तीसरे चरण में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द जांबिया के दौरे पर, भारत और जांबिया के बीच चार समझौतों पर होंगे दस्तखत, राष्ट्रपति ने जांबिया में रहने वाले हर भारतीय को राष्ट्र का सांस्कृतिक दूत बताया

तीन अफ्रीकी देशों के दौरे के तीसरे चरण में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द अब जांबिया के दौरे पर हैं। भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। उन्होंने जांबिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से इस मौके का फायदा उठाने का आह्वान किया। राष्ट्रपति ने कहा कि जांबिया में रहने वाले हर भारतीय राष्ट्र के सच्चे दूत हैं और दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करते आ रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि जांबिया ने अफ्रीकी देशों में लोकतंत्र को काफी मजूबत किया है। भारत और जांबिया के बीच चार समझौतों पर दस्तखत होने की उम्मीद है।
