पद्म पुरस्कार समारोह के दूसरे भाग में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द आज राष्ट्रपति भवन में प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। आज जिन विशिष्ट हस्तियों को ये पुरस्कार दिए जाएंगे, उनमें क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी हैं शामिल हैं।
राष्ट्रपति आज विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उन लोगों को पद्म पुरस्कारों से नवाज़ेंगे, जो नाम और ख्याति की ख्वाहिश किए बिना गुमनाम तरीके से समाज के वंचित वर्ग और समाज सेवा में अपना योगदान दे रहे है। आज जिन विशिष्ट हस्तियों को ये पुरस्कार दिए जाएंगे, उनमें क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं, जिन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
