इस्लामिक स्टेट द्वारा मारे गये 39 भारतीयों के पार्थिव शरीर को लेने विदेश राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह एक अप्रैल को जाएंगे इराक। वायुसेना के विशेष विमान से शवों को भारत वापस लाया जाएगा।

विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह 39 भारतीयों के पर्थिव शरीर को भारत लाने के लिए 1 अप्रैल को इराक जाएंगे। वे दो अप्रैल को इन पार्थिव शरीरों को लेकर भारत लौटेंगे। इन शवों को भारतीय वायुसेना की मदद से सबसे पहले अमृतसर लाया जाएगा जिसके बाद पटना और फिर कोलकाता ले जाया जाएगा। तीनों जगहों पर मृतक के परिजोनों को शवों के अवशेष सौंपे जाएंगे। इन सभी 39 भारतीयों को इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने मारकर दफना दिया था। काफी समय से भारत सरकार इन लोगों की तलाश में जुटी हुई थी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इराक में गायब हुए भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि हाल ही में संसद में की थी।
