त्रिपुरा में आज बिप्लब देब के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन होगा। इस एतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
त्रिपुरा में भाजपा की नई सरकार आज शपथ लेगी, और इस सरकार की बागडोर संभालेंगे भाजपा के युवा नेता बिप्लब देब। त्रिपुरा में 25 साल सत्ता पर काबिज माकपा को इस बार के विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा और इन चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है।

राज्य में भाजपा और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) गठबंधन को 59 सीटों में से 43 सीटों पर जीत मिली है। शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिये भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अगरतला पहुंच गए हैं।
