National/International

नौसेना अभ्यास ‘मिलन-2018’ शुरू

पोर्ट ब्लेयर में भारतीय नौसेना की अगुवाई में नौसेना अभ्यास मिलन-2018 की हुई शुरुआत, 22 से अधिक देशों की नौसेनाएं अभ्यास में शामिल। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा, हिंद महासागर में भारतीय नौसेना सबसे बड़ी शक्ति।

आज से अंडमान निकोबार के समुद्र में भारतीय नौसेना की अगुवाई में नौसेना अभ्यास मिलन-2018 की शुरुआत हो गई है। ख़ासबात ये है कि मिलन-2018 में हिंद महासागर के 22 से ज्यादा देश भागीदारी कर रहे हैं। पूरी दुनिया में इसे अपनी तरह का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास माना जाता है। मिलन 2018 से पहले भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने  कहा कि हर दो सालों में होने वाले इस अभ्यास में कई चीज़े पहली बार होने जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *