एनडीए से बाहर नहीं होंगी चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलगुदेशम पार्टी। टीडीपी ने कहा हम तत्काल रूप से आंध्र प्रदेश पुनर्निर्माण एक्ट लागू कराना चाहते हैं और हमें भरोसा है कि भाजपा इसका जल्द निकालेगी समाधान।
आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी तेलगू देशम पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में बने रहने का फैसला किया है। टीडीपी नेता और केन्द्रीय मंत्री वाई सत्यनारायण चौधरी ने केंद्रीय बजट पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा कल बुलाई गई बैठक में चर्चा के बाद मीडिया को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब जरूरत होगी तो मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख उचित निर्णय करेंगे। वर्तमान समय में यह गठबंधन चल रहा है। उन्होंने कभी भी गठबंधन तोडने की बात नहीं कही, यह सब अटकलें हैं।
