Entertainment

गली बॉय के लिए रणवीर ने जीते 3 अवॉर्ड, दीपिका ने हैंडसम कह बढ़ाया उत्साह

मुंबई। फिल्मफेयर के बाद जी सिने अवॉर्ड में भी रणवीर सिंह और उनकी फिल्म गली बॉय की आंधी देखने को मिली है। रणवीर सिंह ने 3 बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। शुक्रवार को आयोजित जी सिने अवार्ड में उन्हें बेस्ट एक्टर, बेस्ट ऑनस्क्रीन पेयर और सॉन्ग ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। कोरोना वायरस के खौफ की वजह से पहली बार अवॉर्ड शो को बंद जगह पर आयोजित किया गया। इसके अलावा पब्लिक को भी इस समारोह में भाग नहीं लेने दिया गया। इसके चलते प्रोग्राम में वह धूम तो नजर नहीं आई, लेकिन रणवीर के चेहर पर एक बड़ी मुस्कान जरूरी देखने को मिली। अवॉर्ड सेरेमनी में जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय का दबदबा देखने को मिला। उस में भी रणवीर सिंह ने बाजी मार ली। उन्होंने तीन अवॉर्ड अपने नाम किए।
अवॉर्ड मिलने से रणवीर खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर अपनी खुशी का इजहार किया है। रणवीर को सभी लोगों ने बधाई दी है। उनका कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया है। सभी का दिल जीता है, दीपिका पादुकोण के रिएक्शन ने। रणवीर की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण काफी उत्साहित हैं। उन्होंने लिखा- तुम कितने हैंडसम हो, ओके बाय।
दीपिका का यह क्यूट अंदाज इस समय वायरल हो रहा है। तरह-तरह के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है, जब दीपिका ने अपनी खुशी का इजहार इस तरह से किया है। जब रणवीर को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था, तब भी दीपिका की फोटो खूब वायरल हुई थी। दीपिका फिल्मफेयर ट्रॉफी के साथ सोती नजर आई थीं। रणवीर के अलावा तापसी पन्नू को भी बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला है। उन्हें फिल्म बदला के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिलाब दिया गया है। फिल्म में तापसी ने नैना सेठी का रोल प्ले किया था। बदला में अमिताभ बच्चन के काम को भी काफी पसंद किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *