बॉलीवुड डेस्क. सोनम कपूर और आनंद आहूजा पिछले साल 8 मई को शादी के बंधन में बंधे थे। सोनम की शादी बी-टाउन की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। बुधवार को वो अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर सोनम के पति आनंद ने एक बेहद खास पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम उकाउंट पर अपने और सोनम के जूतों की फोटोज शेयर की है और एक नोट लिखा है।
सोनम को बताया मार्गदर्शक
आनंद लिखते हैं- मैंने हमारे जूतों की फोटोज इसलिए शेयर नहीं की क्योंकि मुझे जूते पसंद हैं। बल्कि इसलिए की है क्योंकि नीचे देखने से जमीन से जुड़े रहना याद रहता है। आगे वो लिखते हैं- ‘आज हमारी शादी को 1 साल और हमारे रिश्ते को 3 साल हो चुके हैं। आपका जीवन साथी अगर आपका सबसे अच्छा दोस्त है तो इससे अच्छा कुछ और नहीं हो सकता है। एक ऐसा व्यक्ति आपकी लाइफ में होना चाहिए जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता हो ये सबसे अच्छा अनुभव है। हैप्पी एनिवर्सरी टू माय सोनम कपूर, आप मेरी मार्गदर्शक स्टार हैं!’

जोया फैक्टर में नजर आएंगी सोनम
सोनम और आनंद अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कई बार कपल गोल्स देते नजर आते हैं। सोनम के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार शैली चोपड़ा की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में देखा गया था। वहीं अब वो जोया फैक्टर में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो साउथ एक्टर दलकीर सलमान के साथ नजर आएंगी।
क्लोदिंग ब्रैंड के को-फाउंडर हैं आनंद
आनंद की बात करें तो वो दिल्ली के नामी बिजनेसमैन हरीश आहूजा के पोते हैं आनंद आहूजा। उनकी दिल्ली, मुंबई और लंदन में कई प्रोपर्टीज हैं। यही नहीं आहूजा फैमिली के नाम से देश की सबसे बड़ी एक्सपोर्ट कंपनी है। ये कंपनी GA, Tommy Hilfiger जैसे ब्रांड्स के साथ डील करती है। इसके साथ ही आनंद आहूजा क्लोदिंग ब्रैंड ‘Bhane’ के सीईओ और को-फाउंडर हैं। आनंद आहूजा की ये कपंनी दिल्ली बेस्ड है और भारत में सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट इस कंपनी से की जाती है। इस कंपनी की सलाना टर्न ओवर 450 मिलियन है। इसके अलावा आनंद आहूजा एक मल्टी ब्रांड जूतों की कंपनी वेज नॉन-वेज के भी मालिक हैं।
