बॉलीवुड डेस्क. आमिर की बहन निखत खान फिल्म सांड की आंख से डेब्यू करने जा रहीं हैं। फिल्म में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में निखत भी एक अहम रोल में नजर आएंगी। इसका डायरेक्शन अनुराग कश्यप कर रहे हैं। ये दो शार्प शूटर दादी चंद्रो और प्रकाशी की कहानी है।
निर्माताओं ने सुझाया था उनका नाम
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक, फिल्म में शार्प शूटर दादी के रोल्स के अलावा फिल्म में कई दिलचस्प किरदार नजर आएंगे। इनमें से एक किरदार में आमिर की बहन निखत हैं। ये उनकी डेब्यू फिल्म है। निखत को ज्यादा लोग नहीं जानते हैं क्योंकि वो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। इंडस्ट्री में उन्हें कुछ निर्माता जानते हैं और उन्हें इस बात की जानकारी थी वो एक्टिंग भी कर लेतीं हैं। निखत के इंडस्ट्री के दोस्तों ने अनुराग को निखत का नाम सुझाया था।
महारानी के रोल में नजर आएंगी निखत
फिल्म में वो एक महारानी के रोल में नजर आएंगी। ये कैमियो रोल या गेस्ट भूमिका नहीं है। फिल्म में उनका रोल बेहद खास होगा। उनके कुछ सीन्स फिल्म में नया मोड़ लेकर आएंगे। सांड की आंख दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।
लाल सिंह चड्ढा में आमिर आएंगे नजर
आमिर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग शुरू करेंगे। ये 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प की रिमेक है। इसकी कहानी अतुल कुलकर्णी ने लिखी है और सीक्रेट सुपरस्टार फेम निर्देशक अद्वैत चंदन इसका निर्देशन करेंगे।

