Entertainment

राष्ट्रपति आज प्रदान करेंगे 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द आज 65वें राष्ट्रीय पुरस्कार करेंगे प्रदान। अभिनेता विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित। वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को उनकी फिल्म ‘मॉम’ के लिए मिलेगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज दिल्ली के विज्ञान भवन में 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। यह पुरस्कार  सिनेमा की दुनिया में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।

राष्ट्रपति मशहूर अभिनेता स्वर्गीयविनोद खन्ना को आज मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करेंगे ।  राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 13 अप्रैल को की गई थी जिसमें दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को उनकी फिल्म मॉम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री घोषित किया गया था। फिल्म नगर कीर्तन के  लिए रिद्धि सेन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा ।

इस बार बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार फिल्म  न्यूटन को दिया गया है और ‘न्यूटन’ फिल्म के लिए एक्टर पंकज त्रिपाठी को विशेष पुरस्कार मिला है।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी भी समारोह में मौजूद रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *