Entertainment

रेड कलर की आउटफिट में ‎दिखीं प्रियंका चोपड़ा, फैन्स को आई खूब पसंद

मुंबई  । अ‎भिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने अंदाज से अपने फैंस को ‎दिवाना बना रखा है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं  हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है। शेयर तस्वीर में अ‎‎भिनेत्री बेहद खूबसूरत रेड कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं और सड़क पर खड़ी होकर पोज दे रही हैं। प्रियंका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर इस फोटो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और अच्छी-अच्छी प्र‎ति‎क्रियाएं दे रहे हैं। ‎‎प्रियंका की इस फोटो पर अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। प्रियंका की वायरल हो रही फोटो में फैन्स उनकी स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहे है।  वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अगली फिल्म “टेक्स्ट फॉर यू” में नजर आएंगी। जिसकी शूटिंग हाल ही में उन्होंने लंदन में खत्म की है। हाल ही में प्रियंका की फिल्म “वी कैन बी हीरोज” रिलीज हुई है। इससे पहले वह फिल्म “द स्काई इज पिंक” में देखा गया था, जिसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम उनके साथ नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *