Chhattisgarh

शहर में हो रहा है सातवीं आर्थिक गणना सर्वे कार्य

घर पहुॅचने वाले प्रगणकों को करें सहयोग व दें पूर्ण जानकारी-आयुक्त
दुर्ग. नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र के समस्त 60 वार्डो के निवासरत निवासियों का सातवीं आर्थिक गणना सर्वे कार्य निगम के समस्त वार्डो में जारी है। सी.एस.सी.एस.पी.व्ही. के कर्मचारी घर-घर जाकर नंबरिंग करने के साथ मकानों में रहने वालों का सर्वे कर रहे हैं। अत: समस्त वार्ड पार्षदों, निवासियों से अनुरोध है कि आपके वार्ड मोहल्ला और घर तक पहुॅचने वाले प्रगणकों/पर्यवेक्षक को गणना करने में अवश्य सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें, वे आवश्यकता अनुसार गणना पत्रक भरने में आवश्यक जानकारी देवें।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार सातवीं आर्थिक गणना सर्वे कार्य सी.एस.सी.एस.पी.व्ही. के द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। इस संबंध में निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने बताया कि नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र के समस्त 60 वार्डो में मकान नबंरिंग कार्य और सातवी आर्थिक गणना सर्वे कार्य साथ-साथ की जा रही है। उक्त कार्य की जानकारी सभी स्थानीय लोगों को हो, वे अपनी व पारिवारिक स्थिति, आदि की जानकारी गणना पत्रक में दर्ज की जा रही है। उन्होनें बताया कि देखने में आ रहा है कि बहुत से वार्डो में जानकारी व जागरुकता के अभाव के कारण प्रगणकों संपूर्ण जानकारी नहीं मिल पा रही है। अत: अपील है कि स्वच्छ सातवीं आर्थिक गणना तैयार करने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *