Chhattisgarh

राजधानी के टोल प्लाजा में युवकों की दबंगई, कर्मचारियों के साथ की मारपीट, एक कर्मचारी घायल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

समय दर्शन:-   आरंग टोल प्लाजा के कर्मचारियों की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। CCTV में कैद हुई तस्वीर में चार लोग कर्मचारियों को पीटते हुए कैद हुए हैं। कार सवार युवकों ने पहले तो टोल के कर्मचारियों से किसी बात को लेकर विवाद किया उसके बाद वहां पर मारपीट करते हुए वहां से फरार हो गए। ये पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीव्ही में कैद हो गई। सीसीटीव्ही में देखा जा सकता है कि बोलेरों सवार युवक टोल प्लाजा के युवकों से बहस करते है उसके बाद वो लोग वहां पर मौजूद टोल के कर्मचारियों से मारपीट कर फरार हो गए। इस घटना में कर्मचारी कौशल कुमार कन्नौजे घायल हो गया है जिसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी आरंग थाने में कई गई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चारों आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तरी कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *