Business

विप्रो के कुछ कर्मचारियों के खाते हैक हुए, जांच के लिए फोरेंसिक फर्म की मदद ले रही कंपनी

साइबर सिक्योरिटी ब्लॉग क्रेबऑनसिक्योरिटी ने दी थी विप्रो के सिस्टम में सेंधमारी की जानकारी
कहा- क्लाइंट्स को निशाना बनाने के लिए हैकर कर रहे थे कंपनी के सिस्टम का इस्तेमाल

बेंगलुरु. विप्रो के कुछ कर्मचारियों के खाते हैक हो गए। आईटी कंपनी का कहना है कि इसके असर को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। मामले की जांच के लिए एक फोरेंसिक फर्म की मदद भी ली जा रही है।

साइबर सिक्योरिटी ब्लॉग क्रेबऑनसिक्योरिटी ने विप्रो के सिस्टम में सेंधमारी की जानकारी दी थी। उसने बताया कि विप्रो के क्लाइंट्स को निशाना बनाने के लिए हैकर कंपनी के सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे थे।

विप्रो का कहना है कि वह साइबर सिक्योरिटी को मजबूत बना रही है। हैकिंग जैसे खतरों की जानकारी जुटाने के लिए साझीदारों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *